Home उत्तराखंड सपनों के राज्य को केवल सत्ता की पाठशाला बनाकर छोड़ दिया है : मुरारी
उत्तराखंडराजनीति

सपनों के राज्य को केवल सत्ता की पाठशाला बनाकर छोड़ दिया है : मुरारी

347

लोहाघाट। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक कर सत्तादलों को राज्य की मूल अवधारणा से भटकने का आरोप लगाया। इस दौरान वक्ताओं ने पहाड़ की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस और प्रभारी नीति की जरुरत बताई।
रविवार को प्रमुख राज्य आंदोलनकारी नवीन मुरारी की अध्यक्षता और सुरेन्द्र बोहरा के संचालन में बैठक हुई। जिसमें राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि जिस अवधारणा से राज्य का गठन किया गया है। उसे पूरी तरह से भुला दिया गया है। विकास की बाते सिर्फ भाषणों तक सीमित है। उत्तराखंड के पहाड़ों में कभी आजिविका का आधार रही कृषि का दायरा लगातार सिमट रहा है। युवा पीढी के पलायन, वन्य जीवों के उत्पात और कम उपज से खेतों को विरान कर दिया है। राज्य बनने से पहले पहाड़ आबाद थे, जो अब विरान हो रहे हैं, जबकि राज्य निर्माण का मकसद इन गांवों को विकास से जोड़ना था। सरकारों का ध्यान गांव की ओर गया ही नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और संचार को मजबूत किया होता तो हालात खराब न होते। राष्ट्रीय दलों ने शहीदों के सपनों के इस राज्य को सिर्फ सत्ता की पाठशाला बनाकर छोड़ा है। सत्तादलों ने कभी भी आंदोलनकारियों की मंशा को समझने का प्रयास नहीं किया। जिससे आज बुनियादी सुविधाओं के लिए भी लोग तरस गए हैं। सरकार को चाहिए कि वह रिवर्स माइग्रेशन को बढावा दे। पहाड़ की समस्या के समाधान के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी प्रहलाद सिंह मेहता, बृजेश माहरा, भूपेश देव, पूरन उप्रेती, राजू गड़कोटी, भुवन जोशी, राजकिशोर ओली, राम सिंह बोहरा, विजय ढेक, नवीन खर्कवाल, नवीन ओली, कैलाश चिल्कोटी, जोगा सिंह देव, हरीश उप्रेती, अर्जुन सिंह ढेक, सुरेश सिंह ढेक आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विश्वजीत सिंह नेगी पुनः चुने गए स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष

  देहरादून। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड देहरादून के वार्षिक चुनाव में विश्वजीत...

विवेकानन्द विद्या मंदिर में स्व. कार्की की स्मृति में लगाए बोरबैल का शुभारंभ नवीन कार्की ने किया

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट में बोरबैल का शुभारंभ किया...

विधान चुनाव में यूकेडी के राजेन्द्र पुनेठा और दरबान सिंह ने दावेदारी प्रस्तुत की

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पार्टी...

एसपी से लोहाघाट में पूर्व की तरह यातायात व्यवस्था की मांग उठाई

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में वन वे व्यवस्था को लेकर प्रतनिधि मंडल एसपी...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने दोषियों को सजा देने की मांग उठाई

लोहाघाट। अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते