चार अगस्त को होंगे लोहाघाट नगर व्यापार मंडल के चुनाव
लोहाघाट । नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ व्यापार मंडल लोहाघाट के चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन चार पदों के लिए छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। चार अगस्त को नगर व्यापार मंडल के चुनाव होंगे।
व्यापार मंडल के चुनाव नामांकन प्रभारी कीर्ति बगौली ने बताया कि बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मनीष जुकरिया, सतीश मुरारी, उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश सुतेड़ी, नवीन उपाध्याय, महामंत्री पद के लिए विवेक ओली और कोषाध्यक्ष पद के लिए टीकादेव खर्कवाल ने नामांकन पत्र खरीदा है। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई तक नामांकन फार्म की बिक्री की जाएगी, 26 को नामांकन फार्मों की जांच, 27 व 28 को नाम वापसी होगी। चार अगस्त को रविवार को रामलीला मैदान में सुबह आठ बजे से दो बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। बताया कि चुनाव वरिष्ठ व्यापरियों व मुख्य संरक्षक भीम दत्त बगौली, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी मंत्री गणेश दत्त खर्कवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष नवीन चंद्र खर्कवाल, पूर्व महामंत्री विपिन लाल वर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष कीर्ति चंद्र बगौली की देखरेख में चुनाव संपन्न होंगे।
—





















Leave a comment