लोहाघाट। वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री दत्त मुरारी (88) का उनके आवास निकट हनुमान मंदिर लोहाघाट में मंगलवार को सुबह निधन हो गया है। वह कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार ऋषेश्वर श्मशान घाट में किया गया। मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र चन्द्रशेखर मुरारी और बसंत मुरारी ने दी। उनके निधन पर जिला बार संघ, व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक जताया। उनके निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, एडवोकेट गिरीश चन्द्र उप्रेती, नवीन मुरारी, गिरीश राय,भास्कर मुरारी,विपिन पुनेठा, रमेश उप्रेती,सुरेश जोशी,विजय राय, मनोज राय, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, सुभाष बगौली, राजू गड़कोटी,योगेश मेहता, भूपाल सिंह मेहता, दिनेश सुतेड़ी, विवेक ओली, देवेन्द्र राय, सचिन जोशी, भैरव दत्त राय, बल्लू माहरा, कीर्ति बगौली, सतीश मुरारी, शैलेन्द्र राय, हितेश मुरारी, अजय कलखुड़िया, चन्द्रशेखर उप्रेती, हेम पुनेठा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।






















Leave a comment