लोहाघाट। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भूपाल मेहता ने कहा कि उनके मेनिफेस्टो को देखकर नगर की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मेहता ने यह नगर लोहाघाट में जनसंपर्क के दौरान कहा।
नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद से निर्दलीय प्रत्याशी भूपाल मेहता ने कहा कि उन्होंने भी नगर विकास के लिए मेनिफेस्टो यानी घोषणा पत्र बनाया है। जिसमें उन्होंने नगर की समस्याओं से लेकर भविष्य में लोहाघाट के विकास का खाका खींचा है। उन्होंने बताया कि ये मेनिफेस्टो भी नगर के बुजुर्गों, युवाओं, और माताओं-बहिनों से वार्ता कर ही बनाया है। जिसमें आने वाले समय में लोहाघाट की सुंदर तस्वीर है। उन्होंने अपने मेनिफेस्टो में नगर की समस्याओं के निदान के अलावा नगर में खेल और संस्कृति को बढावा देने की भी योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं की पढाई के साथ खेल और सांस्कृतिक विरासत को संजोने में भी पूरी भागीदारी है। मेहता ने नगर के अभिभावक भी यही चाहते हैं कि वर्तमान और आने वाली पीढ़ी नशे से दूर रहकर अपने माता पिता का नाम कमाए। मेहता बोले कि लोगों ने उनके विचार और मेनिफेस्टो को पसंद किया है, जिससे उन्हें नगर की सम्मानित जनता से सकारात्मक ऊर्जा मिली है। उन्होंने 23 जनवरी को बढचढकर मतदान करने और उन्हें ताकत देने का अनुरोध किया है।






















Leave a comment