लोहाघाट। गढवाल विश्वविद्यालय से रिटायर्ड प्रो. सरदार सिंह देव की पत्नी गीता देव (62)का निधन सोमवार शाम को देहरादून में निधन हो गया है। उनके निधन पर सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने शोक जताया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को हरिद्वार में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र विश्वविजय सिंह देव और दिग्विजय सिंह देव ने दी। मूल रुप से कालादेव बिशंग लोहाघाट निवासी गीता देव कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थी। उनके निधन पर पूर्व सीएम हरीश रावत, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह माहरा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, डॉ. महेश ढेक, एडवोकेट नवीन मुरारी, ब्लाक प्रमुख नेहा ढेक, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता,कुलदीप सिंह देव,प्रकाश ढेक आदि ने शोक जताया।





















Leave a comment