लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा के प्रचार में मात़ृ शक्ति ने जनसंपर्क कर लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया।
नगर निकाय चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद प्रत्याशी गोविंद वर्मा के प्रचार में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक ज्योति राय के नेतृत्व में महिलाओं ने नगर के कई वार्डों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकार प्रदेश में कई विकास कार्य किए हैं। नगर के विकास के लिए भाजपा हर विकास कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा नगर की समस्याओं से भली-भांति वाकिफ हैं। उनके बताया कि जनसंपर्क के दौरान वर्मा के बीते पांच साल के कार्यकाल से सभी लोग संतुष्ट हैं। लोगों को सभी की बातों को सुनने वाला प्रतिनिधि चाहिए, वह सभी गुण गोविंद वर्मा में मौजूद हैं। जनसंपर्क में उनके साथ चन्द्रकला माहरा, निर्मला अधिकारी आदि मौजूद रहीं।






















Leave a comment