
बाराकोट। बाराकोट में जन सहयोग से निर्मित हो रहे लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर के लिए बसंत पंचमी के उपलक्ष में ग्राम सभा काकड़ निवासी सक्षम अधिकारी और उनके बड़े भाई डॉ. प्रशांत अधिकारी ने अष्टधातु से बनी 21 किलो और दो और घंटी भेंट की।
लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी ने बताया कि घंटी को मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाने के लिए सक्षम ने अलीगढ़ के कारीगरों से निर्मित कराई है। मुख्य पुरोहित मनोज जोशी ने पूजा अर्चना कर प्रतिष्ठा की। जिसके बाद घंटी को लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच को भेंट की। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा दिया जाएगा। इस सहयोग के लिए लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने सक्षम अधिकारी का आभार व्यक्त किया उन्होंने बताया कि मंदिर में इसी प्रकार के 24 और घंटे लगाए जाने हैं जिसके लिए दानदाता लगातार सहयोग कर रहे हैं। ज्ञात हो कि वर्ष 2021 से जन सहयोग से निर्मित हो रहे लड़ीधूरा मां भगवती मंदिर में वर्तमान तक एक करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय हो चुकी है, नगेंद्र जोशी ने सभी दानदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की है। इस उपलक्ष में आन सिंह अधिकारी, ललिता अधिकारी, मनोज जोशी, उमेश्वर सिंह अधिकारी, लक्ष्मी दत्त जोशी, नवीन चंद्र पांडे उपस्थित रहे।





















Leave a comment