करवा चौथ पर लोहाघाट में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की पहल पर हुए कई कार्यक्रम, 500 महिलाओं ने भाग लिया
लोहाघाट। नगर और आसपास के क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई जगह सामूहिक पूजा अर्चना की गई।
नगर लोहाघाट के रेन बसेरे में बीते वर्षों की तरह इस बार भी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा की ओर से सामूहिक पूजा अर्चना और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने सहयोग किया। इस दौरान नगर की करीब पांच सौ महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी नगर के रेन बसेरे में महिलाओं की कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाओ, मुंह से गुब्बारा फुलाकर गिलास उठाना आदि कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इस मौके पर डॉ. सुमन पांडेय, रेखा कार्की, दीपा खर्कवाल, सुनिता खर्कवाल, किरन बोहरा, पुष्पा ढेक, पुष्पा कलखुड़िया, कविता खर्कवाल, गीता धौनी, ज्योति बिनवाल, मीना ढेक, मंजू बिष्ट, मुन्नी उप्रेती आदि मौजूद रहीं। इधर पं. मदन कलौनी ने लोहाघाट के सैरीगैर में पूजा अर्चना संपादित की। वहीं लोहाघाट के सर्वोदय मंदिर और विमल मेहता के आवास में प. प्रकाश पुनेठा ने पूजा अर्चना की। यहां विनिता अधिकारी, रेखा गोस्वामी, राखी, ज्योति, निर्मला, मीनाक्षी बिष्ट, प्रतिभा भट्ट, मंजू मेहरा, पूजा धौनी, दीया धौनी, पूनम जोशी ,कमला मेहरा, पूजा,नेहा, विनीता,गंगा पुजारी, मंजू नाथ,गीता पुजारी,रीना फर्त्याल,उमा फर्त्याल आदि रहीं।






















Leave a comment