लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में नव आगंतुक खंड विकास अधिकारी पीसीएस मोनिका पाल ने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
मंगलवार को विकास खंड बाराकोट में ब्लॉक प्रमुख प्रशासक विनीता फर्त्याल के नेतृत्व में नई खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल का स्वागत किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रशासक विनिता फर्त्याल ने बाराकोट विकास खंड के बारे में जानकारी दी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने बाराकोट में विकास कार्यों की प्रगति को जाना। स्वागत समारोह में निवर्तमान ज्येष्ठ प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, प्रशासक प्रधान संगठन अध्यक्ष राजू अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा, पूर्व प्रमुख बहादुर फर्त्याल, भाजपा कार्यकर्ता कमलेश जोशी, प्रधान प्रशासक नारायण राम, ललित कालाकोटी आदि लोग मौजूद रहे।






















Leave a comment