लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार जिले में केवल एक महिला को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया।
देहरादून में इन्द्रमणी बडोनी की 100वीं जयंती पर सोसायटी ऑफ मिशन फोर जी प्लस के अध्यक्ष सुभाष भट्ट की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महराज और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में कंचन ढेक को देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने बताया कि कंचन ने लोहाघाट क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में साक्षरता, स्वच्छता, जागरुकता आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया। जिसमें जिले से पुरस्कार के लिए एक मात्र महिला कंचन का चयन हुआ। इस उपलब्धि पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व जिप. सदस्य सचिन जोशी, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री निर्मल माहरा,जीवन मेहता, पुष्पा पाटनी, शिवराज सिंह तड़ागी, एलएस यादव,लता वर्मा, रेनू गड़कोटी,सीमा जोशी आदि ने खुशी जताई।





















Leave a comment