रिपोर्टर: निमिष राय
लोहाघाट। त्यौहारी सीजन को देखते हुए लोहाघाट बाजार रविवार को भी खुला रहेगा। यह निर्णय नगर व्यापार मंडल ने व्यापारियों की मांग के अनुरुप लिया है।
शनिवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी,महामंत्री विवेक ओली और कोषाध्यक्ष टीका देव खर्कवाल ने बताया कि 19 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए बाजार खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि नगर में रविवार को साप्ताहिक बंदी होती है। लेकिन रक्षा बंधन पर्व को और व्यापारियों की मांग को देखते हुए केवल इस रविवार को ही बाजार खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि रविवार को भी बाजार खुलने से दूर दराज से आने वाले लोग खरीददारी कर सकेंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने नगर के सभी व्यापारियों से कल रविवार के दिन अपने प्रतिष्ठान खोलने का अनुरोध किया है।





















Leave a comment