Home समाज गिरधर अधिकारी बोले समर्थकों की राय के बाद ही पालिका का चुनाव लड़ा जाएगा, कांग्रेस ने बैठक में गिरघर के नाम पर मुहर लगाई
समाज

गिरधर अधिकारी बोले समर्थकों की राय के बाद ही पालिका का चुनाव लड़ा जाएगा, कांग्रेस ने बैठक में गिरघर के नाम पर मुहर लगाई

546

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकताओं ने पालिका के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी पर मंथन किया। इस दौरान सभी ने गिरधर सिंह अधिकारी को कांग्रेस से प्रत्याशी चुना। हालांकि समर्थकों की राय के बाद ही गिरधर अपना अंतिम फैसला सुनाएंगे।
सोमवार शाम को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट के आवास पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की अध्यक्षता पर बैठक हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस मिलजुलकर एक ही प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाने का निर्णय ले रही है। जिसमें निर्विवाद रुप और सामाजिक कार्यकर्ता गिरधर सिंह अधिकारी अध्यक्ष पर के लिए सबसे बेहतर प्रत्याशी हैं। जिस पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके नाम पर मुहर लगाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक अधिकारी की ओर से किए गए विकास कार्यों को लेकर वह नगर में जनता से वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी के अध्यक्ष बनने के बाद वह सबसे पहले नगर की नजूल भूमि को फ्री होल्ड करेंगे और अस्पताल में डॉक्टर की कमी को पूरा करेंगे। हालांकि गिरधर अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस ने जो सम्मान दिया है, उसका वह आदर करते हैं, लेकिन वह समर्थकों की राय के बाद ही अगला कदम उठाएंगे। मालूम हो की कांग्रेस से तीन कार्यकर्ताओ ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। जिसमे कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कुटियाल, कैलाश महरा उर्फ बल्लू महरा और कांग्रेस के आईटी सेल के लोकेश पांडेय शामिल हैं। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में गिरघर सिंह अधिकारी का नाम सबसे आगे लिया गया है।  इस मौके पर शैलेन्द्र राय, चांद सिंह बोहरा, बल्लू माहरा, प्रकाश साह, सक्षम अधिकारी, प्रदीप देव आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

विवेकानन्द विद्या मंदिर में स्व. कार्की की स्मृति में लगाए बोरबैल का शुभारंभ नवीन कार्की ने किया

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट में बोरबैल का शुभारंभ किया...

विधान चुनाव में यूकेडी के राजेन्द्र पुनेठा और दरबान सिंह ने दावेदारी प्रस्तुत की

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पार्टी...

एसपी से लोहाघाट में पूर्व की तरह यातायात व्यवस्था की मांग उठाई

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में वन वे व्यवस्था को लेकर प्रतनिधि मंडल एसपी...

लोहाघाट कै प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित के बर्तनों की राज्यपाल ने भी सराहना की

लोहाघाट। देहरादून अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मेले में जिले के प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

व्यापारियों ने वन वे व्यवस्था का विरोध किया, डीएम को ज्ञापन भेजा

व्यापारियों ने वन वे व्यवस्था का विरोध किया, डीएम को ज्ञापन भेजा...

एनयूजे प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी की माता के निधन पर शोक

लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की चम्पावत शाखा ने यूनियन की प्रदेश...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते