लोहाघाट। पूर्व सैनिक लीग ने लोहाघाट में विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान डीएम ने विरांगनाओं को सम्मानित किया।
सोमवार को पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै.आरएस देव की अध्यक्षता पूर्व सैनिकों ने शीतला माता मंदिर स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनको याद किया। पूर्व सैनिकों ने वीर कालू सिंह माहरा चौक तक मार्च पास्ट किया। सैनिक विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम नवनीत पांडेय ने वीरांगनाओं को सम्मानित करते पूर्व सैनिकों के हितों किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, पूर्व युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता, राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी और महामंत्री विवेक ओली रहे। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने 1971 में तीन से 16 दिसंबर तक चले भारत पाकिस्तान युद्ध के अपने स्मरण सुनाए। लीग अध्यक्ष कै.देव ने बताया कि पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में क्षेत्र के एक अधिकारी और 12 जवानों ने बहादुरी का परिचय देकर वीर गति प्राप्त की थी। इस मौके पर एसडीएम रिंकू बिष्ट, तहसीलदार जगदीश नेगी, लीग के उपाध्यक्ष रधुवीर सिंह बोहरा, सचिव हयात सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष हयात सिंह, कै. अमर सिंह बोहरा, आरएस बोहरा, एचएस रावत, इंदर सिंह, नरेश सिंह, अजय उप्रेती, खीमा सिंह, गोविंद सिंह, हरिश सिंह फर्त्याल, ललित सिंह अधिकारी, जय दत्त जोशी, दीवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, सीबी बिष्ट, चन्द्रशेखर आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।





















Leave a comment