लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के कुमाऊं पर्यवेक्षक भगीरथ भट्ट ने कहा कि कांग्रेस हर जगह आगे चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा धमकी और तोड़फोड़ की राजनीति तक ही सिमित रह गई।
गुरुवार को भट्ट ने कहा कि जनता हर जगह परिवर्तन चाह रही है। उन्होंने बताया कि वह हल्द्वानी, खटीमा, टनकपुर, बनबसा, चम्पावत के बाद लोहाघाट पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुमाऊं के साथ गढवाल में भी आगे आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम जनता को केवल ठगना है। उन्होंने कहा कि सीएम को बने तीन साल हो गए हैं। लोगों को आदर्श जिला बनाने के सपने दिखाए, लेकिन ऐसा कुछ उल्लेखनीय कार्य नहीं हुए। बनबसा में भी भाजपा झुग्गी झोपड़ी वालों को धमका रहे हैं। भाजपा के पास अब धमकी और तोड़फोड़ ही रह गया है। भाजपा में इस वक्त हर जगह तोड़फोड़ हो गई है। पर्यवेक्षक भट्ट ने कहा कि नगर लोहाघाट में भी शिक्षिक युवा रनजीत का प्रचार प्रसार काफी आगे बढ गया है। लोग कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के लिए युवा रनजीत का समर्थन कर रहे हैं। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कुटियाल, भुवन चौबे, शैलेन्द्र राय,गिरधर सिंह अधिकारी, जीत सिंह अधिकारी, प्रदीप देव, नवीन जोशी, हरीश सिंह बिष्ट, भवान सिंह रावत आदि रहे।






















Leave a comment