लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भूपाल सिंह मेहता ने जनसंपर्क के दौरान पूर्व सैनिकों से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने नगर के गोरखा नगर, स्टेशन बाजार, ठाड़ाढुंगा, कचहरी वार्ड में जनसंपर्क किया।
बुधवार को नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद से निर्दलीय प्रत्याशी भूपाल मेहता ने बताया कि वह अकेले ही चुनाव प्रचार में जुटे हैं। जिसमें उनको लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूर्व सैनिकों के साथ बैठक में समर्थन मांगा। जिसमें पूर्व सैनिकों के साथ कई देर तक वार्ता भी की। उन्होंने बताया कि वह जनता के सामने नगर लोहाघाट के विकास के मुद्दे रख रहे हैं। जिसमें उनको पूर्ण समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वह एक बार अध्यक्ष रहे और उससे पहले भी एक बार अध्यक्ष बने। उन्होंने उत्तराखंड गठन के बाद कई विकास कार्यों को मूर्त रुप दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान की परिस्थितियां अलग हो गई हैं। अब सरकार की आरे से हर नगर पालिका को अच्छा खासा बजट मिलता है। जिसमें विकास की अपार संभावनाएं हैं। वह भी चाहते हैं सरकार से मिलने वाले बजट का सदुपयोग करके नगर में कुछ विकास कार्य ऐसे भी किए जाएं जिसमें लोहाघाट पूरे प्रदेश में नजीर बन जाए।






















Leave a comment