लोहाघाट। आनंद अधिकारी के जिला पंचायत अध्यक्ष पर निर्विरोध निर्वाचन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने लोहाघाट में जश्न मनाया। इस दौरान लोगों ने रोडवेज स्टेशन से आनंद अधिकारी के आवास हथरंगिया तक जीत का जुलूस निकाला।
सोमवार को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर आंनद अधिकारी के लोहाघाट के गृह क्षेत्र लोहाघाट पहुंचने पर लोगों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोडवेज स्टेशन से खड़ी बाजार होते हुए हथरंगिया तक जीत का जुलूस निकाला। जीत की खुशी पर जुलूस में आनंद के साथ उनके पिता दलीप सिंह अधिकारी को भी कार्यकर्ताओं ने कंधे पर उठाया। लोगों ने आनंद के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर इसे ऐतिहासिक जीत बताया। जुलूस में दलीप सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा,योगेश मेहता, दान सिंह बिष्ट, प्रकाश तिवारी, सचिन जोशी, मोहित पाठक, राजू गडकोटी, सरिता अधिकारी, भुवन जोशी, दीपक ओली, योगेश जोशी, भवान कालाकोटी, दीपक सुतेड़ी, चन्द्रशेखर बगौली, महेश बोहरा,प्रदीप शर्मा, मदन कलौनी, निक्कू जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।






















Leave a comment