लोहाघाट। सी एकेडमी विद्यालय लोहाघाट में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यालय स्तरीय विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगितायें आयोजित की गयी।
गुरुवार को विद्यालय के प्रबंधक कविराज मौनी के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि इस दिन को हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के सम्मान में संपूर्ण देश में राष्ट्रीय खेल दिवस को आयोजित किया जाता है। इस दिन राष्ट्रपति भवन में देश के प्रतिभाशाली एथलीटों को राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसी मान्यताओं से सम्मानित किया जाता है । उन्होंने बताया कि खेलकूद जैसी शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से आपके हृदय की कार्यप्रणाली में सुधार होता है, मधुमेह का खतरा कम होता है, तनाव और दबाव कम होता है तथा रक्त शर्करा नियंत्रित रहता है। खेल खेलने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं इस दिन का उद्देश्य खेल और शारीरिक फिटनेस के महत्व को उजागर करना है जो एक स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। खेल शिक्षक पवन कुमार द्वारा बच्चों को उत्तराखंड के परंपरागत खेल मुर्गा झपट्टा, रस्सा कस्सी, रुमाल झपट्टा,सम्पोलिया, अड्डू बट्टू खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, पवन कुमार, चम्पा गहतोड़ी, राधा साह, कविता बोहरा, निकिता बोहरा, पुष्पा टम्टा, सीमा माहरा, दीपा, वंदना विश्वकर्मा, भावना त्रिपाठी, पूजा राय, बसंती जोशी आदि ने सहयोग किया।






















Leave a comment