Home धार्मिक खालगढा में भव्य कलश यात्रा के साथ सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव शुरू
धार्मिक

खालगढा में भव्य कलश यात्रा के साथ सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव शुरू

328

लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे किमतोली खालगढा में तीन दिवसीय सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। महोत्सव में सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
रविवार को महोत्सव के समिति अध्यक्ष सरिता अधिकारी की अध्यक्षता में जिपं सदस्य प्रीति पाठक और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव को भव्य रुप देने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि गीतांजलि संस्थान के अध्यक्ष सतीश पांडेय और पूर्व भेषज संघ अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा रहे। महोत्सव के शुभारंभ में महिलाओं दुधाधारी शिव मंदिर से खालगढा होते हुए महोत्सव स्थल तक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के आगे पिथौरागढ़ से आए भीमराम एंड पार्टी के छोलिया नर्तकों ने कई करतब दिखाते दिखाए। महोत्सव समिति अध्यक्ष सरिता ने बताया कि महोत्सव में शैक्षिक, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 22 अक्टूबर को बहुद्देश्यीय शिविर लगेगा। संचालन दीपक जोशी और संजय पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मदन कलौनी, माधो सिंह अधिकारी, मोहित पांडेय,अमित सिंह, एलडी भट्ट,नर सिंह,राजू धौनी,लक्की सिंह,अंकित अधिकारी,प्रकाश अधिकारी, विजय बिष्ट, भुवन चन्द्र पांडेय, कुंवर प्रथोली, हयात सिंह, कमल प्रथोली, चांद सिंह, पुष्कर बोहरा, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट कै प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित के बर्तनों की राज्यपाल ने भी सराहना की

लोहाघाट। देहरादून अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मेले में जिले के प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

लोहाघाट में आध्यात्मिक गुरु स्वामी प्रेम सुगंध जी महाराज का स्वागत

  लोहाघाट।ऋषेश्वर महादेव मंदिर लोहाघाट में आध्यात्मिक गुरु स्वामी प्रेम सुगंध जी...

लोहाघाट में 125 वें  वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला का आयोजन भव्य होगा

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में 125 वें वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते