ब्लाक प्रमुख विनिता फर्त्याल ने कहा कि प्रशासक बनने पर छूटे विकास कार्यों को गति मिलेगी
लोहाघाट। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख और ग्राम प्रधान को प्रशासक बनने का मौका देने पर बाराकोट ब्लाक प्रमुख विनिता फर्त्याल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासक बनने के बाद लोगों की आशाओं के अनुरुप विकास कार्यों को गति मिलेगी।
शुक्रवार को बाराकोट की ब्लाक प्रमुख विनिता फर्त्याल ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व ब्लाक प्रमुख संगठन का शिष्टमंडल प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला। जिस पर उन्होंने जिला पंचायत की तर्ज पर निवर्तमान ब्लाक प्रमुख और निवर्तमान ग्राम प्रधान को प्रशासक बनाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। जिस पर सीएम धामी ने तत्काल इसका संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। रिपोर्ट के आधार पर सीएम धामी ने ब्लाक प्रमुख और ग्राम प्रधानों को प्रशासक की नियुक्ति करने के आदेश पंचायत राज सचिव चन्द्रेश यादव को दिए। जिस पर सचिव ने प्रशासक बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं। ब्लाक प्रमुख विनिता फर्त्याल ने समस्त ब्लाक प्रमुखों की ओर से सीएम धामी का आभार प्रकट किया। उन्होंने सीएम के निर्णय को भविष्य के लिए विकास की नीव बताया।






















Leave a comment