लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधुरा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने रामलीला मंच से लड़ीधुरा मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली।
शनिवार को सुबह रामलीला मंच में प. खीलानंद जोशी ने पूजा अर्चना संपादित की। मुख्य यजमान कृष्णा अधिकारी, ममता अधिकारी, पूजा सामंत और योगेश सामंत रहे। लड़ीधुरा शैक्षिक एंव सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी के नेतृत्व में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों के साथ रामलीला मंच से पैदल रास्ते होते हुए लड़ीधुरा मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली। जहां पर महोत्सव समिति के सदस्यों ने पूजा अर्चना की। कलश यात्रा के साथ कुमाऊं के प्रसिद्ध भीमराम एंड पार्टी छलिया दल ने मनमोहक प्रस्तुति दी। समिति अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी ने बताया कि महोत्सव 6 दिवसीय होगा। मुख्य मेला 17 अक्टूबर को होगा। जिसमें बाराकोट और काकड़ ग्राम सभा से मां लड़ीधुरा मंदिर पर मां भगवती के डोले निकलेंगे। महोत्सव में उत्तराखंड के साथ पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमांचल से सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। संचालन प्रदीप सिंह ढेक ने किया। इस मौके पर मुख्य पुरोहित व गीतांजलि सेवा संस्थान अध्यक्ष श पांडेय,लोकमान सिंह अधिकारी, नवीन चन्द्र जोशी, राजू अधिकारी, नंदा बल्लभ बगौली, किशोर जोशी, दुर्गेश जोशी, योगेश जोशी, सुभम नाथ, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, रितेश वर्मा आदि रहे।





















Leave a comment