गल्लागांव में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया
लोहाघाट। आंगनबाड़ी केन्द्र गल्लागांव में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र की ओर से महिलाओं को पोष्टिक आहार की जानकारी दी गई।
मंगलवार को गल्लागांव आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी वर्कर्स मीना बोहरा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिला कविता बोहरा की गोद भराई कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिन्हें गोद भराई पर आंगनबाड़ी केन्द्र की ओर फल आदि वितरण किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स मीना ने गोद भराई में शामिल महिलाओं को बाल विकास विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की भावना बिष्ट ने महिलाओं को पोष्टिक आहार की जानकारी दी। इस मौके भावना बिष्ट, एएनएम किरन वर्मा, देवकी देवी, देवी देवी, हीरा देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।






















Leave a comment