रिपोर्टर: निमिष राय
लोहाघाट। खेतीखान दीप महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के कलाकारों ने एक से बढकर एक प्रस्तुति दी। देर रात तक चले कार्यक्रमों का दर्शकों ने आनंद लिया।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बोहरा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पाटी ब्लाक प्रमुख सुमन लता ने किया। लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में हिमवंत देश होला त्रिजुगी नारायण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। लोक गायक प्रदीप कुमार ने पहाड को ठंडो पानी पिआली, गायिका मंजू ने घास काटूलो ईजू ऊंचा डंना मा….,ओ बाना मेरी दीदी तू हिटदे पहाडा की मन मोहक प्रस्तुति दी। कलाकार धीरज,अदिति, मयंक, अंजली,अजय,रवीना, अभिषेक,कमल ने तेरी रंगियाली पिछौड़ी कमु, छमला बिलौरा, रुपसार मोती रुपसा,लाली हो लाली हंसिया, हिट साली बसंती हिट म्यारा दगड़ा, हाटै की बजारा आदि की प्रस्तुति दी। संचालन डॉ. दिवाकर भट्ट ने किया। विशिष्ट अतिथि ईश्वर सिंह बिष्ट, नवीन बोहरा, गोपाल मनराल, मुकेशराज देउपा, पुष्कर पुजारी,नवल कलखुडिया, नरेंद्र बोहरा, कविता ढेक,दरवान सिंह मनराल, अरविंद देउपा रहे। इस मौके पर संयोजक संदीप कलखुड़िया,सुमित कलखुड़िया, विजय सिंह फर्त्याल, निशांत, यशपाल,बबलू देव,डिगराज बोहरा,दीपक देउपा, प्रकाश बोहरा,मनोज माहरा, आलोक वर्मा मौजूद रहे।
—-
लोहाघाट। खेतीखान दीप महोत्सव में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ऋचा कर्नाटक,आदित्य जुकरिया,सागर बोहरा, जूनियर वर्ग में लोकेश कर्नाटक, अमन बोहरा,जलज ओली, खुशबू गहतोडी, निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में लोकेश कर्नाटक, अमन बोहरा ,निखिल ओली, गौरी बोहरा, दिया बोहरा, ऋचा कर्नाटक पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे । निर्णायक की सागर बोहरा, दिवाकर भट्ट, नेहा भट्ट, मनीष भट्ट,आलोक वर्मा रहे।





















Leave a comment