Home उत्तराखंड दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए
उत्तराखंडधार्मिकमनोरंजन

दीप महोत्सव में लोहाघाट रुमझुमा के कलाकार छाए

14

रिपोर्टर : जे.सी.राय

लोहाघाट। खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव में पहली सांस्कृतिक संध्या में रुमझुमा के कलाकारों ने धूम मचाई। महोत्सव देखने के लिए दूर दराज से लोग खेतीखान पहुंचे।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय फर्त्याल की अध्यक्षता में अतिथि गणों में जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा, बीडीसी सदस्य पवन देउपा, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष प्रकाश माहरा, आलोक वर्मा, यशपाल मनराल और वरिष्ठ गण रहे आदि रहे। पहली सांस्कृतिक संध्या में लोहाघाट से आए रुमझुमा के निदेशक जीवन मेहता और डांस डायरेक्टर रोहन राजपूत के नेतृत्व पर कलाकारों ने झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में….., अकाल मृत्यु, रिद्धि सिद्धी…, नाच बिंदड़ी डीजे पर…. और चने के खेत में आदि मनमोहक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संचालन प्रकाश राय ने किया। अध्यक्ष फर्त्याल ने बताया कि सोमवार को दिन में कला प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर नीरज बोहरा, विवेक पुजारी, बबलू देव, नरेन्द्र बोहरा, महेश जोशी, संदीप कलखुड़िया, प्रकाश बोहरा, मनोज माहरा, सचिव निशान्त खर्कवाल, दीपक देउपा, रघुराज देउपा, दिवाकर भट्ट आदि रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर सदनीय वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने तर्कों और विचारों से जीता सबका दिल

लोहाघाट। एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते