लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत यूनिटी कप सीजन 3 का आयोजन जारी है। प्रतियोगिता के तीसरे क्वाटर सेमी फाइनल में ढेक इलेवन ए और चौथे क्वाटर फाइनल में पाटन एफसी की टीम जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची।
बिशंग के टांण खेल मैदान में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के नीजि प्रयायों से आयोजित प्रतियोगिता के तीसरा क्वाटर फाइनल मैच ढेक इलेवन और बाबा इलेवन ढेरनाथ के बीच हुआ। दोनों टीमों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें ढेक इलेवन ने 5-1 से बाबा इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथे सेमीफाइनल में पाटन एफसी और चौड़ा एफसी के बीच हुआ। जिसमें पाटन एफसी ने 2-1 से चौड़ा एफसी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रेफरी रजत सामंत और लाइन मैन सार्थक फर्त्याल और नितेश मुरारी रहे। आयोजक मंडल के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और हर्षित फर्त्याल ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रहने के उद्देश्य से वर्ष 2021 से मिनी ओलंपिक के तहत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि फुटबाल में विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद धनराशि मिलेगी। सहयोग में आयुष फर्त्याल, सोम करायत, अतुल फर्त्याल, कपिल मुरारी आदि समस्त मिनी ओलंपिक टीम।























Leave a comment