Home उत्तराखंड एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया
उत्तराखंडकानूनशिक्षा

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

42

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन के तहत एल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल लोहाघाट में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण—हर बच्चे का अधिकार” विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
अधिकार मित्र पलक चिल्कोटी, सपना चौधरी, शीला, आशा गहतोड़ी ने
शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को अच्छे एवं बुरे स्पर्श की पहचान, अपनी व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान करने तथा किसी भी असहज या अनुचित स्पर्श की स्थिति में स्पष्ट रूप से “नहीं” कहने और तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति को बताने के लिए जागरूक किया गया।
इसके साथ ही बच्चों को बाल श्रम निषेध के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चों से मजदूरी करवाना उनके अधिकारों और शिक्षा के अवसरों को प्रभावित करता है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और स्वस्थ वातावरण में विकास का अधिकार है।
शिविर में बाल कल्याण समिति (CWC) के संबंध में भी बच्चों को सरल भाषा में जानकारी दी गई। बताया गया कि जरूरतमंद, असुरक्षित अथवा संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की सहायता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने में बाल कल्याण समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
बच्चों को Good Touch एवं Bad Touch के माध्यम से अपने शरीर की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि उनके शरीर से संबंधित कोई भी ऐसा व्यवहार जिससे उन्हें असहजता या डर महसूस हो, उसे छिपाना नहीं चाहिए तथा तुरंत किसी भरोसेमंद बड़े व्यक्ति को इसकी जानकारी देनी चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डीडी जोशी और प्रधानाचार्य पूजा जोशी द्वारा भी बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि विद्यालय में यदि किसी बच्चे के साथ किसी भी प्रकार की अनुचित घटना, परेशानी या असुरक्षित स्थिति उत्पन्न होती है, तो वे बिना किसी डर या झिझक के अपने शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को इसकी जानकारी दें।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल के बच्चों ने फैंसी ड्रेस और संगीत में दिखाई प्रतिभा

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते