लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत यूनिटी कप सीजन 3 का आयोजन जारी है। प्रतियोगिता के पहले क्वाटर फाइनल मैच में बाणासुर राजपूत और दूसरे क्वाटर फाइनल में बीबीसी ने मैच जीतकर सेमी फाइनल में जगह बनाई।
बिशंग के टांण खेल मैदान में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के नीजि प्रयायों से आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पाटन होली कमेटी अध्यक्ष भारती माहरा रहीं। विशिष्ट अतिथि सुमन रहीं। उन्होंने मुख्य आयोजक पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा युवाओं को नशे से दूर करने के लिए खेल प्रतियोगिता एक बेहतर पहल है। प्रतियोगिता के पहले क्वाटर फाइनल में दोनों टीमों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें बाणासुर राजपूत ने लाइब्रेरी हंटर को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। रेफरी यश करायत और लाइन मैन अतुल फर्त्याल और नैतिक करायत रहे। दूसरे क्वाटर फाइनल में बीबीसी और हलचल 11 के बीच हुआ। जिसमें बीबीसी ने हलचल 11 को 3-0 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। रेफरी आयुष फर्त्याल, लाइनमैन कपिल मुरारी और किंचित ढेक रहे। आयोजक मंडल में पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और हर्षित फर्त्याल ने बताया कि खेल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान पूर्व से किया जा रहा है आगे भी चलता रहेगा।























Leave a comment