लोहाघाट। लोहाघाट में दो दिवसीय दशहरा महोत्सव के दौरान रामलीला कमेटी ने उत्कृष्ट सेवाएं देने लोगों और कलाकारों को सम्मानित किया।
श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता पर महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें रिटायर्ड चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशीला साह और उनकी बेटी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा को उत्कृष्ट सेवा देने पर शॉल ओढाकर सम्मानित किया। मेहता ने डॉ. साह के पूर्व में की गई उत्कृष्ट सेवाएं और वर्तमान में डॉ. सोनाली की उपजिला अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट के तौर पर बेहतर सेवा देने पर उनको शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही कमेटी ने होली कमेटी अध्यक्ष भारती माहरा को समाज में सांस्कृतिक गतिविधियां और पर्यावरण के संरक्षण और संवर्घन का संदेश देने के लिए उनकी टीम के साथ सम्मानित किया और रामलीला में सुमित्रा, सबरी और सुलोचना की पात्र करिश्मा जोशी को बेहतर कला का प्रदर्शन करने सम्मानित किया। इसके साथ रामलीला के समस्त कलाकारों को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही जूनियर नृत्य प्रतियोगिता में दीविशा गड़कोटी के प्रथम आने पर उनको भी सम्मानित किया। अध्यक्ष मेहता
कहा कि कलाकारों के बेहतर मंचन के कारण लोग रामलीला देखने के लिए हजारों लोग आए। उन्होंने आने वाले भविष्य में भी आयोजन को भव्य रुप देने के लिए कहा।























Leave a comment