Home उत्तराखंड नगर लोहाघाट में पेयजल की समस्या को लेकर नगर व्यापार मंडल जलसंस्थान के अधिकारियों से मिला
उत्तराखंडसमाज

नगर लोहाघाट में पेयजल की समस्या को लेकर नगर व्यापार मंडल जलसंस्थान के अधिकारियों से मिला

98

नगर लोहाघाट में पेयजल की समस्या को लेकर नगर व्यापार मंडल जलसंस्थान के अधिकारियों से मिला। जिसमें व्यापारियों ने नगर में पेयजल की समस्या के निदान की मांग की।
बुधवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापार मंडल ने पहले डीएम मनीष कुमार को नगर में चल रही पेयजल समस्या से अवगत कराया। जिसमें उन्होंने डीएम से कहा कि नगर में पेयजल की अनियमित आपूर्ति और वितरण व्यवस्थाओं के चलते लोगों को तीसरे, चौथे और पांचवें दिन पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जलसंस्थान लोगों को कहीं पर तो केवल 25 मिनट पानी की आपूर्ति कर रहा है और कहीं पर चार घंटे तक भी पानी आ रहा है। ऐसे में लोग नौले, धारों और हैंडपंप पर निर्भर हो गए हैं। लोग कामकाज छोड़कर पानी ला रहे हैं। डीएम ने समस्या सुनने के बाद जलसंस्थान के ईई आरपी डोबाल और जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट को व्यापार मंडल के साथ वार्ता करने के निर्देश दिए। जिसमें व्यापार मंडल ने जलसंस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर पेयजल की समस्या का निदान करने के लिए कहा। जलसंस्थान के ईई ने कहा वह जल्द ही मुख्य पेयजल टेंक में अतिरिक्त पानी डालकर नगर में एक दिन छोड़कर पेयजल आपूर्ति सुचारु करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर में लीकेज और वितरण व्यवस्था को भी ठीक किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार नगर मंडल महामंत्री विवेक ओली, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते