लोहाघाट। लोहाघाट के भूमलाई गांव निवासी अदिति पुनेठा ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डिप्टी एसपी रैंक में प्रथम स्थान पाया। अदिति ने इससे पूर्व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में भी 45 वीं रैंक प्राप्त की थी।
मूल रूप से लोहाघाट के भूमलाई निवासी व हाल निवासी ठाडा ढूंगा लोहाघाट निवासी अदिति के पिता दीपक पुनेठा एलआईसी में बतौर शाखा प्रबंधक बागेश्वर में हैं। माता भावना पुनेठा शिक्षण कार्य से जुड़ी हैं। इससे पूर्व अदिति ने उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में 45 वीं रैंक प्राप्त की। वर्तमान में वह आईएस की तय्यारी कर रही हैं।अदिति की प्रारंभिक शिक्षा ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट में हुई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, गुरूजनों और इष्ट देवता को दिया है। उनकी उपलब्धि पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजू गड़कोटी, जीवन मेहता, सतीश पांडेय, मनीष जुकरिया आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
























Leave a comment