Home उत्तराखंड मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा
उत्तराखंडशिक्षा

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

137

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। इस दौरान कई मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
स्कूल के प्रबंधक मनोज पंत की अध्यक्षता पर हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हेमवती नंद बिष्ट ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रबंधक मनोज पंत ने बताया कि स्कूल में हर साल की तरह इस बार भी दो दिवसीय वाषिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मंगलवार को मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वार्षिक परीक्षाफल में कक्षा एक में गीताका और नमन गोस्वामी प्रथम, तनिश शर्मा,चित्रेश वर्मा द्वितीय और शिवांश बिष्ट, कियांश नौगाई तृतीय रहे। कक्षा दो में प्रनीत पांडेय, देवाश्री जोशी प्रथम, श्रेयशी जोशी और उर्वशी बिष्ट द्वितीय और कृतिक भट्ट, नैना ओली तृतीय रहीं। कक्षा तीन में प्रथम स्थान पर लक्षिका बोहरा, भाव्यांश जोशी और आद्रिका पंत,द्वितीय स्थान पर खुशी मेहरा, विवान राठी और अन्वी फर्त्याल रहे। तृतीय स्थान में आराध्या गड़कोटी, हर्षित मेहरा रहे। कक्षा चार में गुंजन पंत और हर्षिता आर्या प्रथम, यजत धौनी और शिवम जोशी द्वितीय स्थान और विक्रांत सगटा और आराध्या करायत तृतीय, कक्षा पांच में श्रेयस सिंह कन्याल और ह्दयांश गहतोड़ी प्रथम, तक्ष सिंह, ताशी चंद द्वितीय चंद और शिवांश पांडेय और तेजस्वी पुजारी तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान बच्चों कुमाऊंनी, गढवाली, पंजाबी आदि कई गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। संचालन हेमा देव, दीक्षा गिरी, कोमल पंत ने किया। इस मौके पर भावना राय, अनीता, अलका यादव, गीता पुजारी, नीरज गहतोड़ी, रेखा जुकरिया, योगेश उप्रेती, पंकज पंत, दीपक पचौली, अल्का महर आदि रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते