लोहाघाट। बाराकोट के बंतोली गांव की छात्रा कुसुम फर्त्याल ने नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.98 परसेंटायल प्राप्त कर ऑल इंडिया में पांचवी रेंकिंग पायी है। छात्रा की उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।
पिता पूर्व ग्राम प्रधान व पीएलवी भवान सिंह फर्त्याल और माता ग्रहणी धनी देवी की बेटी कुसुम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक स्कूल बंतोली से लेकर जीआईसी बापरु से इंटरमीडिएट और पीजी कॉलेज से एमएससी की परीक्षा में टॉपर रही। वर्ष 2024 में नेट क्लालीफाई किया। वर्तमान में रसायन विज्ञान में नेट जेआरएफ में ऑल इंडिया में पांचवी रेंकिंग मिली है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों के साथ छोटी बहिन मीनाक्षी को दिया है।






















Leave a comment