Home उत्तराखंड लोहाघाट के ग्राम प्रधानों ने विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन डीएम को दिया
उत्तराखंडसमाज

लोहाघाट के ग्राम प्रधानों ने विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन डीएम को दिया

64

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के ग्राम प्रधान संगठन ने विभिन्न समस्याओं को पूरा करने की मांग पर डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने समस्याओं को लेकर वार्ता भी की।
मंगलवार को ग्राम प्रधान संगठन के लोहाघाट ब्लाक अध्यक्ष पवन भट्ट के नेतृत्व में डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन दिया गया। जिसमें ग्राम प्रधानों ने उरेडा के अंतर्गत हर ग्राम पंचायत में समान सोलर लाइट का वितरण, जिला योजना में ग्राम प्रधान के प्रस्ताव को प्राथमिकता देने, स्कूलों में होने वाले विकास कार्यों में कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत को बनाने, पंचायत घरों की मरम्मत व निर्माण में कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत को बनाया जाए, मनरेगा जो अब जी राम जी हैं, इसमें नेटवर्किंग असुविधा के कारण ऑनलाइन हाजिरी बंद करने,मनरेगा के तहत पूर्व में किए कार्यों का मेटेरियल पार्ट का भुगतान करने आदि की समस्याओं का ज्ञापन डीएम को दिया। उन्होंने जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान डॉ. अमर सिंह कुटियाल, संजय पांडेय, त्रिभुवन तिवारी, देवेंद्र अधिकारी, मनोज सामंत, महेश जोशी, पंकज बोहरा, प्रीतम अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते