लोहाघाट। नगर लोहाघाट में सकल हिन्दू समाज की ओर से विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदुत्व को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
रविवार को रामलीला मैदान में तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि महंत स्वामी धर्मराजानंदपुरी महाराज और महामंडलेश्वर श्रीश्री 108 हेमंतानंद पशुपति महाराज रहे।मुख्य वक्ता आरएसएस के पिथौरागढ़ विभाग प्रचारक वतन रहे। वक्ताओं ने हिंदुत्व को परिभाषित करके हिंदू संस्कृति को आगे बढ़ाने में एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के हर अभिभावक को चाहिए कि वह बचपन से ही अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने में कोई कसर न छोड़े। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सुनील चौबे, सह संयोजक अमित साह और अमित जुकरिया रहे। संचालन दीपक जोशी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, सतीश पाण्डेय, सुभाष बगौली, निर्मल महारा, मोहित पाठक, गिरीश कुंवर, राजू गड़कोटी, सुरेंद्र बोहरा, दीपक ओली, चंद्रशेखर बगौली, योगेश पाण्डेय, बंशीधर जोशी, चंद्रशेखर जोशी, देवेंद्र बोहरा, ऐनके पुनेठा, मनीष जुकरिया,संजय पंत,गोविंद बोहरा, विवेक पुजारी, दीपक सूतेड़ी, सचिन जोशी, भास्कर गड़कोटी,रमेश उप्रेती, नवीन कार्की, मुन्नी खड़ायत,सुषमा फर्त्याल,सरोज पुनेठा, लता वर्मा, चंद्रकला महारा आदि के साथ ब्रह्मकुमारी भी मौजूद रहीं।






















Leave a comment