लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के भूमलाई में जन सहयोग से बाबा गंगनाथ की देवखली का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस दौरान देवडांगराे ने अवतरित होकर आशीर्वाद दिया।
गांव के बुजुर्ग गोपाल राम ने बताया किभूमलाई गांव में वर्षों पुरानी बाबा गंगनाथ की देवखली जीर्ण शीर्ण हो गई थी। जिसमें पहले बैठक की गई फिर देवडांगरों से इसकी अनुमति ली गई। उन्होंने बताया कि पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। जिसमें प्रथम चरण पर पुरानी देवखली को ध्वस्त किया गया।जिसमें बाबा गंगनाथ के धनुष, त्रिशूल,चिमटा आदि को देवखली बनने तक अलग स्थान पर स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य गांव के 23 लोगों के परिवार के सहयोग से शुरू किया गया है। जिसमें सभी परिवारों ने इसमें सहयोग किया है। सहयोग में गोपाल राम, मनोज कुमार, शुभम कुमार,दीपांशु आर्या,अमन कुमार,शेखर विनोद,मुकेश, नंदू, कृष्ण प्रसाद, भागीरथी देवी,कमला देवी,आशा देवी,रेखा देवी, मधी देवी आदि सहयोग कर रहे हैं।






















Leave a comment