लोहाघाट। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राफी में लोहाघाट के विहान पुनेठा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। छात्र की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।
मूलरूप से लोहाघाट के ठाड़ाढुंगा निवासी और वर्तमान हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ पेट्रोलियम वैज्ञानिक एवं सलाहकार डॉ. अशोक पुनेठा और श्वेता पुनेठा के पुत्र विहान पुनेठा ने देहरादून में 23 से 25 जनवरी में आयोजित खेल महाकुंभ के अर्न्तगत राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राफी की तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अंडर 14 आयु बालक वर्ग के 50 मीटर बैंकस्ट्रोक में विहान ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। छात्र की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।






















Leave a comment