Home उत्तराखंड शुक्रवार से च्यूरानी में स्कूलों में होगी विधिवत पढाई, आंगनबाड़ी केन्द्र भी खुलेंगे
उत्तराखंडसमाज

शुक्रवार से च्यूरानी में स्कूलों में होगी विधिवत पढाई, आंगनबाड़ी केन्द्र भी खुलेंगे

243

 

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में च्यूरानी के धरगढा में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत के बाद गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गुरुवार को भी च्यूरानी के पास 6 स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहे। शिक्षा विभाग के नए आदेश के बाद शुक्रवार से सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र विधिवत रुप से खुलेंगे।
गुरुवार को बाराकोट के खंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट ने बताया कि गुलदार की दशहत के कारण प्राथमिक स्कूल च्यूरानी, उच्च प्राथमिक स्कूल च्यूरानी, प्राथमिक स्कूल पुनई, प्राथमिक स्कूल मिरतोली और उच्च प्राथमिक स्कूल मिरतोली में अवकाश दिया था। जिसे अब रद्द कर दिया गया है। शुक्रवार यानी कल से सभी स्कूलों में विधिवत रुप से पढाई होगी। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी मोहन बिष्ट ने बताया कि च्यूरानी के आसपास आठ आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकास दिया था, गुरुवार को उसे रद्द कर दिया गया है। अब आठों आंगनबाड़ी केन्द्र विधिवत रुप से खुलेंगे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते