Home उत्तराखंड लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने कई जनसमस्याओं को उठाया
उत्तराखंडराजनीति

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने कई जनसमस्याओं को उठाया

181

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की कार्यकारिणी की बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया। उन्होंने जल्द मांगों को पूरा न होने पर डीएम से वार्ता और आंदोलन की रणनीति बनाई।
बुधवार को रामलीला मैदान में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा की अध्यक्षता पर बैठक हुई। जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने नगर की विभिन्न समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्य मंत्री विजय बहगुणा ने लोहाघाट पीजी कॉलेज में विधि संकाय की कक्षाएं संचालित करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक सीएम की घोषणा पूरी नहीं हो पाई। जिसके लिए कई सालों से आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में बनी पार्किंग का आम लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्किंग घंटों के हिसाब से देने की मांग या पार्किंग बंद कर बेरोजगारों को रोजगार के लिए जगह की मांग, उन्होंने नगर में पेयजल की व्यवस्था को पटरी पर लाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट मीटर और पुरानी पड़ी बिजली की लाइन पर भी चर्चा की। संघर्ष समिति ने निर्णय लिया कि वह जल्द ही डीएम और जलसंस्थान के ईई के मिलकर वार्ता करेंगे और सीएम को ज्ञापन भेजेंगे। इस मौके पर संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, महासचिव लोकेश पांडेय, उपाध्यक्ष राजकिशोर साह, सोशल मीडिया प्रभारी अजय गोरखा, प्रचार मंत्री दीपक साह, सक्रिय सदस्य रमेश बिष्ट, दीपक साह आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते