Home Uncategorized अद्धैत आश्रम मायावती मार्ग लोहाघाट में दो बाइक सवार पिकअप से टकरा कर गंभीर रुप से घायल, रेफर
Uncategorizedउत्तराखंड

अद्धैत आश्रम मायावती मार्ग लोहाघाट में दो बाइक सवार पिकअप से टकरा कर गंभीर रुप से घायल, रेफर

1.4k

लोहाघाट। अद्धैत आश्रम मायावती मार्ग लोहाघाट में दो बाइक सवार पिकअप से टकरा कर गंभीर रुप से घायल हो गए। उपजिला अस्पताल में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार हायर सेंटर भेज दिया गया है।
बुधवार को दोपहर करीब एक बजे प्रकाश चन्द्र जोशी (19) पुत्र जगदीश चन्द्र जोशी निवासी अतखंडी बाराकोट और कमल किशोर (18)पुत्र रमेश राम निवासी तड़ीगांव बाराकोट डिस्कवर बाइक यूके 03 2709 से अद्धैत आश्रम मायावती की ओर जा रहे थे। फोर्ती गांव से पहले बनगांव के पास वह पिकअप से टकरा गए। घटना में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर आपातकालीन सेवा 108 के जरिए दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया। घायलों का उपचार कर रही डॉ. बीना ने बताया कि घायल प्रकाश के पांव और घायल कमल के सिर और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। नौमाना के ग्राम प्रधान संजय जोशी और शेखर तिवारी ने बताया कि दोनों छात्र बीए कर रहे हैं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते