लोहाघाट। यूकेडी के संस्थापक सदस्य और पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी के लोहाघाट आने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैठक कर भविष्य की रणनीति पर मंथन किया।
बुधवार को नगर लोहाघाट में मीना बाजार स्थिति यूकेडी कार्यालय में प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक ऐरी का शॉल ओढाकर स्वागत किया। ऐरी ने कहा कि इस बार प्रदेश में रजत जयंती समारोह मनाया गया था। उन्होंने कहा कि इन 25 वें वर्ष वह केवल एक फीसदी खुश है और 99 फीसदी पर अफसोस है कि जिस अवधारणा से राज्य का गठन किया था, उस पर सरकारें खरी नहीं उतरी। राज्य बनने के 25 साल भी पलायन, बेरोजगारी और पर्यावरण संरक्षण जैसी स्थानीय समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। पहाड़ में स्वास्थ्य सुविधाएं आज भी कोषों दूर हो गई हैं। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह इन मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएं और क्षेत्रीय हितों की रक्षा करें। उन्होने कहा कि उत्तराखंड की पहाड़ी संस्कृति और समग्र विकास के लिए यूकेडी हमेशा संघर्षरत रहेगी। संचालन केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र पुनेठा ने किया। इस मौके पर भुवन खर्कवाल, महेश चंद्र, गिरधर सिंह, मनोज जोशी ,महामंत्री रमेश बिष्ट, केंद्रीय मंत्री राजेंद्र पुनेठा मौजूद रहे।






















Leave a comment