Home Uncategorized लोहाघाट में मायावती मार्ग में देवदारों के पेड़ों की जड़ों में मिट्टी डालने पर ग्रामीण नाराज
Uncategorizedउत्तराखंडसमाज

लोहाघाट में मायावती मार्ग में देवदारों के पेड़ों की जड़ों में मिट्टी डालने पर ग्रामीण नाराज

173

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट अद्धैत आश्रम मायावती मार्ग पर देवदार बनी पर लोग अवैध रुप से मिट्टी डाल रहे हैं। जिससे देवदारों के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने प्रशासन से मिट्टी डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
मंगलवार को मायावती मार्ग में रहने वाले चिड़ियाढुंगा बनगांव के ग्राम प्रधान विजेन्द्र सिंह मनराल, सुमित, मनीष भट्ट, कमल भट्ट, भुवन गिरी आदि ने बताया कि बीते चार-पांच दिनों से अज्ञात वाहन आकर देवदारों की मिट्टी डाल रहे हैं। लोगों ने बताया कि अज्ञात वाहन अधिकतर रात के समय मायावती मार्ग में आता है। उन्होंने बताया कि कभी कभी वाहन दिन दहाड़े ही मिट्टी डाल रहा है। जबकि यहां पर कोई भी डंपिंग जोन नहीं है। लोगों ने पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन से इस पर जल्द कार्रवाई करने की मांग उठाई है। वहीं एसडीएम सदर अनुराग आर्या ने बताया कि मामला में उनके संज्ञान में अभी आया है। वह जल्द ही मौके पर टीम भेजकर इस पर कार्रवाई करेंगे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते