लोहाघाट। उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर सी एकेडमी लोहाघाट और पीजी कॉलेज में कार्यक्रम किए गए। सी एकेडमी स्कूल लोहाघाट में प्रबंधक कविराज मौनी की अध्यक्षता पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने राज्य की अवधारणा पर प्रकाश डाला। इस दौरान नन्हें बच्चों की रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप ए में भावेश जोशी, शिवांश माहरा, आर्यन कुमार और सानाया बिष्ट, ग्रुप बी में वामीका जोशी, शिवांश बिष्ट, सावनी अधिकारी और श्रेयांस राज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन ममता मौनी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, अंजू बिष्ट, पवन कुमार, निकिता बोहरा, वंदना विश्वकर्मा, सीमा माहरा,रश्मि पांडेय,पुष्पा टम्टा, प्रियंका अधिकारी, दीपा टम्टा, रिया जोशी, नेहा टम्टा, कविता बोहरा, कविता विश्वकर्मा, कंचन बिष्ट आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment