Home उत्तराखंड यूकेडी बोली लोगों की आशाओं के अनुरूप बनेगा उत्तराखंड, लोहाघाट में कार्यालय का किया शुभारंभ
उत्तराखंडराजनीति

यूकेडी बोली लोगों की आशाओं के अनुरूप बनेगा उत्तराखंड, लोहाघाट में कार्यालय का किया शुभारंभ

636

 

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में उत्तराखंड क्रांति दल ने कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आशाओं के उत्तराखंड का सपना साकार करने का संकल्प लिया।
सोमवार को नगर लोहाघाट के मीना बाजार में यूकेडी जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कै. आरएस देव और यूकेडी संसदीय बोर्ड सदस्य चन्द्रशेखर कापड़ी ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने कहा कि जिस राज्य की कल्पना करके उत्तराखंड बनाया गया था, उसे कांग्रेस और भाजपा के शासनकाल ने खत्म कर दिया। राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर हैं, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं,युवा बेरोजगार हैं, मेहनत करने वाले युवाओं को भर्ती घोटाले और पेपर लीक होने से नौकरी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए यूकेडी पूरी तैयारी से चुनाव में उतरेगी और सत्ता में काबिज होकर लोगों की आशाओं का फिर से उत्तराखंड बनेगा। संचालन प्रदलाद सिंह मेहता ने किया। इस मौके पर यूकेडी के केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र पुनेठा, गिरधर अधिकारी, केदार सुतेड़ी, नंदन कुमार पुनेठा, पूरन सिंह रावत, नरेश चन्द्र डिक्टिया, राजकिशोर साह,भुवन चन्द्र खर्कवाल, बलवंत सिंह कुंवर,दीपक राय, अशोक सिंह बोहरा,अमर सिंह कुंवर,विद्या सागर पांडेय,विपिन बोहरा, देव सिंह, विनीता माहरा, हेमा देवी, गीता देवी,सीमा माहरा, कमला माहरा, निर्मला माहरा, ममता बोहरा आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते