Home उत्तराखंड हजारों की भीड़ लोहाघाट में रामलीला देखने पहुंची,कलाकारों के बेहतर मंचन में बजी तालियां
उत्तराखंडधार्मिक

हजारों की भीड़ लोहाघाट में रामलीला देखने पहुंची,कलाकारों के बेहतर मंचन में बजी तालियां

303

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में 125 वें वर्ष में प्रवेश कर रही रामलीला के सातवें दिन सीता हरण तक लीला का मचंन किया गया। रामलीला देखने हजारों की संख्या में लोग आए। मालूम हो कि इस बार नगर लोहाघाट की रामलीला 125 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है, जिस कारण रामलीला मंचन के दौरान कई शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।
रविवार को श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता पर आयोजित रामलीला में पंचवटी में सूपर्णखा का प्रवेश करना और लक्ष्मण का सूपर्णखा का नासिका विच्छेदन करना। सुपर्णखा का खरदूषण दरबार में रोते हुए जाना और खर और दूषण का राम के साथ युद्ध और खर और दूषण का युद्ध भूमि में मारा जाना। सूपर्णखा का रावण दरबार में रोते हुए प्रवेश करना। पहले रावण का अपने मामा मारीच को राम के पास मायावी सोने का हिरन बनने का आदेश देना और मारीच का पंचवटी में जाना। इसके बाद राम का हिरन मारने जाना और सीता को अकेली देख रावण का जोगी रुप में हीरा का हरण करने की लीला का आकर्षक मंचन किया गया। इसके बाद राम लक्ष्मण का सीता की खोज में जाने का दृश्य दिखाया गया । रावण के पात्र आसू वर्मा के किरदार को लोगों ने काफी सराहा। संचालन नरेश राय ने किया। इस मौके पर संरक्षक प्रदलाद सिंह मेहता, डायरेक्टर अजय कलखुड़िया, आनंद पुजारी, कीर्ति बगौली, दीपक सुतेड़ी, हरीश मेहता, रोहन राजपूत, सतीश राजन, राजन राय, किशोर चतुर्वेदी, हेमंत पांडेय, क्षितिज जुकरिया, विनोद गोरखा आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते