Home उत्तराखंड ग्राहकों के वाहन में जेमर लगाने से व्यापारी नाराज, 14 यानी कल को होगी पुलिस के साथ मिटिंग
उत्तराखंडव्यापार

ग्राहकों के वाहन में जेमर लगाने से व्यापारी नाराज, 14 यानी कल को होगी पुलिस के साथ मिटिंग

504

लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल ने यातायात व्यवस्था और ग्राहकों के लगातार हो रहे चालान को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने आपसी चर्चा कर पुलिस के सहयोग से समस्या के समाधान का निर्णय लिया।
शनिवार को सैनिक विश्राम गृह में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया की अध्यक्षता पर बैठक हुई। व्यापारियों ने कहा कि नगर के स्टेशन बाजार में इन दिनों कई ग्राहकों के वाहनों पर पुलिस ने जेमर लगाकर उनका चालान कर दिया है। जिससे ग्राहक स्टेशन बाजार में आने से डर रहा है। दुकानदारी में फर्क पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन से पूर्व में ही कहा गया था कि स्टेशन बाजार में सड़क किनारे केवल ग्राहकों के वाहन सीमित समय के लिए खड़े रहने दिए जाएं, जिससे वह खरीददारी कर सकें और व्यापारियों के वाहन मीट मंडी और ऊर्जा निगम कार्यालय के पास खड़े हों। उन्होंने नगर के घटते व्यापार पर चिंता जताते हुए जल्द ही पुलिस से मिलकर समस्या का समाधान करने का प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान बताया कि रविवार को सैनिक विश्राम गृह में पुलिस के साथ बैठक होगी। संचालन व्यापार मंडल महामंत्री विवेक ओली ने किया। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री भैरव राय, जिला उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली, उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी, कोषाघ्यक्ष टीका देव खर्कवाल, विनित सगटा, योगेश मुरारी, शेखर मुरारी, राजू गड़कोटी, अमित साह, हेम राय, पंकज ढेक, महेश डुंगरिया, परवेज, सोनू फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते