Home Uncategorized कराटे कोच दीपक अधिकारी के सानिध्य में अनामिका अंतराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी से बनी तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता
Uncategorizedउत्तराखंडखेल

कराटे कोच दीपक अधिकारी के सानिध्य में अनामिका अंतराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी से बनी तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता

373

लोहाघाट। नेशनल और इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाली छात्रा अनामिका बिष्ट तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित होंगी। अनामिका के पुरस्कार के लिए चयन होने पर खेल प्रेमियों खुशी जताई।
उत्तराखंड पुलिस में नैनीताल में कार्यरत हरीश सिंह बिष्ट और गृहणी माता मीनाक्षी बिष्ट की पुत्री अनामिका डीएवी लोहाघाट में कक्षा 10 की छात्रा है। अनामिका ने आठ साल की उम्र से कराटे कोच दीपक अधिकारी के सानिध्य में कराटे सीखना शुरू किया। वर्ष 2018 में अनामिका ने पहली बार जिलास्तरीय और राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। सात साल लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रजत और कॉस्य पदक विजेता बनी। इस पर अनामिका ने अपना अभ्यास और तेज कर दिया। वर्ष 2025 में राष्ट्र स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कॉस्य पदक विजेता बनी। जुलाई माह में श्रीलंका कोलंबों में आयोजित साउथ ऐशियन कराटे प्रतियोगिता में अनामिका ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। अनामिका ने कहा कि वह पढाई के साथ खेल के लिए अलग से समय निकालती है। उन्होंने कहा कि मेहनत करके हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। अनामिका की उपलब्धि पर कराटे कोच दीपक अधिकारी, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ब्लाक प्रमुख महेन्द्र ढेक, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, राजू गड़कोटी, डीएम मनीष कुमार, सीडीओ जीएस खाती, डीएसओ चंदन सिंह बिष्ट आदि ने बधाई दी है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते