Home उत्तराखंड साईबर सेल के उपनिरीक्षक मनीष खत्री को पुलिस शौर्य सम्मान से नवाजा गया
उत्तराखंडसमाज

साईबर सेल के उपनिरीक्षक मनीष खत्री को पुलिस शौर्य सम्मान से नवाजा गया

394

 

लोहाघाट। जिला मुख्यालय चम्पावत में साईबर सेल के उपनिरीक्षक मनीष खत्री की बेहतरीन सेवाओं के लिए पुलिस शौर्य सम्मान से नवाजा गया। खत्री की उपलब्धि पर पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारी और कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी। उनके साथ यातायात निरीक्षक हयात सिंह को भी शौर्य सम्मान से नवाजा गया।
हिन्दुस्तान समाचार पत्र की पहल पर रविवार को हल्द्वानी में शौर्य सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें कुमाऊं परिक्षेत्र में पुलिस में बेहतर कार्य करने वाले कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। उनमें से चम्पावत जिले में साईबर सेल के उपनिरीक्षक मनीष खत्री को भी पुलिस शौर्य सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि पुलिस पूरे जज्बे और साहस से जनसेवा में जुटी है। उन्होंने पुलिस कर्मियों के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा उनके कार्यों को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस कर्मी इसी तरह कार्य करते हुए दूसरों को प्रेरणा देंगे। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस की नौकरी बेहद चुनौतीपूर्ण है। पुलिस कर्मी अपने परिवार और घर को छोड़कर चौबीसों घंटे लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। कई बार कर्तव्य निभाते हुए उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है। फिर भी निस्वार्थ भाव से सेवा में जुटे रहते हैं। इस दौरान कुमाऊं के बेहतरीन कार्य करने वाले कई पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। मनीष खत्री और हयात सिंह को पुलिस शौर्य सम्मान मिलने पर पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते