Home उत्तराखंड लोहाघाट में जिला स्तरीय बैडमिंटन में रणवीर, प्रांजल और संजीव की जोड़ी ने फाइनल जीता
उत्तराखंडखेल

लोहाघाट में जिला स्तरीय बैडमिंटन में रणवीर, प्रांजल और संजीव की जोड़ी ने फाइनल जीता

1.2k

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। तीन वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में रणवीर, प्रांजल, संजीव और अनिरुद्ध विजेता रहे।
रविवार को नगर के बैडमिंटन हाल में गोविंद सिंह बोहरा की अध्यक्षता पर आयोजित प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज वर्मा और सचिव रविश भट्ट ने बताया कि अंदर 14 आयु वर्ग में रणवीर ने रुद्रैश को सीधे सेटों में पराजित किया। इसी तरह ओपन सिंगल में प्रांजल ने आशुतोष उप्रेती को, 35 प्लस आयु वर्ग में संजीव कनोजिया और अनिरुद्ध की जोड़ी ने सतेंद्र रावत और विष्णु गिरी को हराया, ओपन डबल में प्रांजल और मानिक ने रियांशु और आशुतोष को हराया।  प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को बैडमिंटन क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया। निर्णायक चंद्रकिशोर पांडेय, ऋषभ साह, जसवंत खड़ायत,प्रमोद चंद और विजय जोशी रहे। इस मौके पर भूपाल सिंह मेहता, विपिन वर्मा, हेम पुनेठा, नरेंद्र मलवाल,सुरेन्द्र बोहरा, करन तोलिया, नीरज कांडपाल, ज्ञानप्रकाश सिंह, गोविंद मथेला आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते