लोहाघाट। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पर आनंद अधिकारी लोहाघाट में लोगों से मिले। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत चुनाव जीतने पर सबका आभार जताया।
बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता नगर लोहाघाट में हर व्यापारी और लोगों से मिले। जिसमें नव निर्मित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद ने कहा कि वह जिले के अंतिम छोर तक के व्यक्ति की समस्याएं सुनकर जिला पंचायत के अधिकार में आने वाली हर समस्या का निदान करने के पूरे प्रयास करेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, राजू गड़कोटी, महेश बोहरा, दान सिंह बिष्ट, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment