Home उत्तराखंड चम्पावत में हुई रन फॉर योगा कार्यक्रम में डीएम, एसपी सहित कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लगाई दौड़
उत्तराखंडखेलस्वास्थ्य

चम्पावत में हुई रन फॉर योगा कार्यक्रम में डीएम, एसपी सहित कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लगाई दौड़

348

 

चम्पावत। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम में जिला मुख्यालय चम्पावत में रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के अधिकारियों सहित 170 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
मंगलवार को डीएम नवनीत पांडे के निर्देशन पर एसपी अजय गणपति, सीडीओ जीएस खाती, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आनंद सिंह गुंसाई और डीएसओ चंदन सिंह की उपस्थिति में सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक रन फॉर योगा का आयोजन किया गया। डीएम ने रन फॉर योगा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें प्रस्तावित रूट पुलिस लाईन चम्पावत से गोरलचौड़ खेल मैदान था। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस, एसएसबी के जवानों और एवं समस्त प्रतिभागियों ने योग तथा नशामुक्ति के लिये शपथ ली गई। प्रतियोगिता में सुमन, गीतिका महर,रिया तथा पुरुष वर्ग में सुमित कुमार, नवीन बोहरा, हिमांशु कुमार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान डीएम ने लोगों से जीवन में योग को प्रतिदिन करने के लिये तथा 21 जून 2025 को जनपद चम्पावत में 5 स्थानों में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करनें के लिये कहा गया। कार्यक्रम में प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ योग प्रशिक्षकों और लोगों ने प्रतिभाग किया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल में कॅरियर काउंसिलिंग सत्र का आयोजन

लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल में करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते