लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय संरक्षक काशी सिंह ऐरी ने लोहाघाट आकर कार्यकर्ताओं से राज्य को बचाने का आह्वान किया। इस दौरान वह राज्य आंदोलनकारी स्व. गणेश दत्त पुनेठा के आवास में शोक संवेदना व्यक्त करने गए।
शनिवार को यूकेडी के केन्द्रीय संरक्षक और पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी लोहाघाट में यूकेडी के जिलाध्यक्ष केडी सुतेड़ी के आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले। जिसमें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में क्षेत्रीय दल की सरकार बनती तो राज्य की अवधारणा को साकार किया जाता। लेकिन दुभार्ग्य से जो लोग राज्य आंदोलन के विरोधी रहे हें, वह आज सत्ता का सुख ले रहे हैं। राज्य में खनन माफियाओं का दबदबा है। उन्होंने कहा कि यूकेडी कार्यकर्ताओं को निराश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ। अब आंदोलनकारियों को राज्य बचाने की मुहीम शुरू करनी चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने राज्य आंदोलनकारी व रिटायर्ड शिक्षक गणेश दत्त पुनेठा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। कहा कि पुनेठा राज्य आंदोलन के एक मुख्य स्तंभ थे। उनके जाने से पार्टी और क्षेत्र को गहरा आघात लगा है। उनके साथ यूकेडी के केन्द्रीय संरक्षक चन्द्रशेखर कापड़ी, जिला महामंत्री गिरधर सिंह अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment